विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार, राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को भेजा मानहानि का नोटिस, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2024 12:06 AM

himachal top 10 news

मनाली व लाहौल में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश की सुक्खू सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, बागी कांग्रेस नेता एवं भाजपा...

शिमला (ब्यूरो): मनाली व लाहौल में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश की सुक्खू सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, बागी कांग्रेस नेता एवं भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सिविल और आपराधिक मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली से वापस लौटेंगे। केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र व महिलाओं के प्रति कांग्रेसी नेताओं के अभद्र बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हिमाचल के सामने आए सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। पूर्व मंत्री-विधायक एवं धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी शिमला और एसपी कांगड़ा को शिकायत पत्र भेजा है। जिला ऊना के पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा में 3 प्रवासी बच्चों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। टाहलीवाल में रविवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। बीड़-बिलिंग घाटी में एक दर्दनाक हादसे में लाइसैंसशुदा महिला पायलट की मौत हो गई।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

रोहतांग दर्रे सहित लाहौल की चोटियों पर हिमपात, मनाली में हुई हल्की बारिश
मनाली व लाहौल में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। अप्रैल महीने भी जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। हिमाचल के तमाम पहाड़ी क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे सहित चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार, अब हाईकमान के फैसले का इंतजार
प्रदेश की सुक्खू सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इसे लेकर पार्टी हाईकमान के समक्ष भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी है। ऐसे में अब हाईकमान को निर्णय लेना है कि वह प्रदेश के ताजा सियासी घटनाक्रम के बीच सिटिंग विधायक को चुनावी मैदान में उतारने पर मोहर लगाती है या नहीं। 

सुधीर शर्मा के बाद अब राजेंद्र राणा ने भी सीएम सुक्खू को भेजा मानहानि का नोटिस
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, बागी कांग्रेस नेता एवं भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सिविल और आपराधिक मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में राणा ने सीएम से 2 दिन में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। नोटिस में राजेंद्र राणा ने कहा कि सीएम ने अपने भाषणों में उन पर अपमानजनक आरोप लगाए हैं।

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले प्रतिभा व विक्रमादित्य सिंह, जानिए क्या हुई चर्चा
दिल्ली में आयोजित समन्वय समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद रविवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। सोनिया गांधी के आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों से उन्हें अवगत करवाया। 

आज दिल्ली से लौटेंगे सीएम सुखविंदर सिंह, 12 अप्रैल तक हमीरपुर में संभालेंगे मोर्चा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली से वापस लौटेंगे। तय शैड्यूल के अनुसार सीएम दिल्ली से प्रात: 8 बजे गग्गल एयरपोर्ट कांगड़ा के लिए उड़ान भरेंगे। गग्गल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह नादौन के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही सीएम सोमवार को नादौन में आयोजित होने वाली स्थानीय बैठकों व कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश को पीछे धकेलने का एजैंडा : अनुराग ठाकुर
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को बसदेहड़ा व सलोह में एससी मोर्चा के सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र व महिलाओं के प्रति कांग्रेसी नेताओं के अभद्र बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जहां एक तरफ विकास की बात करती है तो वहीं कांग्रेस सदा ही देश को पीछे ले जाने की सोच रखती है। 

प्रियंका वाड्रा ने थपथपाई हिमाचल कांग्रेस नेताओं की पीठ, भाजपा पर साधा निशाना
हिमाचल के सामने आए सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने जहां प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की पीठ थपथपाई है, वहीं भाजपा पर तीखा निशाना साधा है। दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस से मुलाकात के बाद रविवार को प्रियंका वाड्रा की यह पोस्ट सामने आई है और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की एकजुटता की सराहना की है।

सुधीर शर्मा ने DGP और SP कांगड़ा को भेजा शिकायत पत्र, CM सुक्खू पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
पूर्व मंत्री-विधायक एवं धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी शिमला और एसपी कांगड़ा को शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत में सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, साथ में यह भी कहा है कि सीएम के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो आगामी कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा। 

ऊना के रायपुर सहोड़ा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौ.त
जिला ऊना के पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा में 3 प्रवासी बच्चों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान 11 वर्षीय सोनू पुत्र सुरेश, 9 वर्षीय मुकेश पुत्र बरमेश व 8 वर्षीय पंकज पुत्र प्रसादो सभी निवासी संभल, चंदौसी यूपी के के रूप में की गई है। ये सभी बसदेहड़ा में रह रहे थे। 

टाहलीवाल में तेल से भरा टैंकर पलटने से लगी आग, एक की मौ.त, 5 घायल
टाहलीवाल में रविवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां तेल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। टाहलीवाल-अमराली मार्ग की गहरी उतराई से अचानक अनियंत्रित हुआ टैंकर पलटने के बाद 50 मीटर दूरी तक रेंगता गया और टाहलीवाल-ललड़ी मुख्य चौक के पास जाकर टैंकर में भरे तेल से ब्लास्ट हो गया।

बीड़ बिलिंग: बराहण गोल्फ कोर्स की पहाड़ियों में दर्दनाक हादसा, महिला पायलट की मौ.त
बीड़-बिलिंग घाटी में एक दर्दनाक हादसे में लाइसैंसशुदा महिला पायलट की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के नोएडा जी 34 सैक्टर 25 गौतमबुद्ध नगर निवासी रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष चंद्रा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी धर्मचंद राव से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला पायलट और उसके पति काफी दिनों से यहां उड़ान भर रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!