CPS मामले में प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CM सुक्खू दिल्ली से नहीं लौट पाए शिमला, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 10 Nov, 2023 11:25 PM

himachal top 10 news

यैलो अलर्ट के बीच में हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ जबकि मध्य व मैदानी इलाकों में वर्षा होने से तापमान में खासी गिरावट आई है। सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) की नियुक्ति को चुनौती देने से जुड़े...

शिमला (ब्यूरो): यैलो अलर्ट के बीच में हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ जबकि मध्य व मैदानी इलाकों में वर्षा होने से तापमान में खासी गिरावट आई है। सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) की नियुक्ति को चुनौती देने से जुड़े मामले में दायर ट्रांसफर पिटीशन को खारिज कर दिया। दिल्ली एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को खराब मौसम के चलते शिमला नहीं लौट पाए। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाए गए निर्णय से हिमाचल सरकार को झटका लगा है। सांसद सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को केंद्र सरकार की तरफ से करवाया गया विकास नजर नहीं आता। प्रदेश हाईकोर्ट ने पालमपुर के कारोबारी निशांत कुमार शर्मा द्वारा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़े मामले में एसपी शिमला और एसपी कांगड़ा से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 27 विभागों में पीएचडी की 163 सीटों को डायरैक्ट एडमिशन से भरा जाएगा। आनी खंड के बाडू गांव में शुक्रवार दोपहर बाद 6 कमरों का एक दोमंजिला मकान एकाएक अग्निकांड की भेंट चढ़ गया।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी, मनाली-लेह सहित ग्रांफू-काजा मार्ग और शिंकुला दर्रा बंद
यैलो अलर्ट के बीच में हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ जबकि मध्य व मैदानी इलाकों में वर्षा होने से तापमान में खासी गिरावट आई है। अटल टनल रोहतांग, कोकसर, गोंदला, व लाहौल घाटी में ताजा हिमपात हुआ है जबकि राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। 

CPS मामले में प्रदेश सरकार को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट में दायर ट्रांसफर पिटीशन खारिज
सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) की नियुक्ति को चुनौती देने से जुड़े मामले में दायर ट्रांसफर पिटीशन को खारिज कर दिया। सरकार व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर की ओर से इस मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में स्थानांतरण याचिकाएं दायर की थीं। 

मौसम ने बदला मिजाज, लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
जिला लाहौल-स्पीति में मौसम ने करवट बदली है। जिले में शुक्रवार को दिनभर मौसम खराब रहा। जिले की ऊंची चोटियों सप्तऋषि, लेडी ऑफ केलांग, गेपन गो, गौशाल गो व गंगस्थांग आदि में सुबह से ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है।

खराब मौसम बना बाधा, शिमला नहीं लौट पाए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
दिल्ली एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को खराब मौसम के चलते शिमला नहीं लौट पाए। सूचना के अनुसार दिल्ली में खराब मौसम के चलते हैलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। ऐसे में अब उनका शनिवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

CPS मामले में नहीं चली सरकार की चालाकी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लगा बड़ा झटका : भाजपा
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाए गए निर्णय से हिमाचल सरकार को झटका लगा है। दोनों नेताओं ने यहां जारी अलग-अलग बयानों में आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार की चालाकी नहीं चली। 

शुरू से ही हिमाचल विरोधी रही भाजपा नेताओं की सोच : प्रेम कौशल
भाजपा नेता शुरू से ही हिमाचल विरोधी रहे हैं। हिमाचल को राज्य का दर्जा मिलने की बात थी तो भाजपा के नेता ही नारे लगाते थे स्टेट हुड मारो ठुड। इसके साथ ही महा पंजाब की बात करने वाले भी भाजपा के नेता थे जबकि आज ये अपने को हिमाचल हितैषी बताते हैं। 

कांग्रेस को नहीं दिखता केंद्र सरकार की तरफ से करवाया विकास : सुरेश कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को केंद्र सरकार की तरफ से करवाया गया विकास नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कोसने वाले कांग्रेस नेता यह भूल गए हैं, राज्य सरकार की तरफ से जो भी नियुक्तियां की गई हैं, वह सरकारी कोष पर बोझ डाल रही हैं। 

हाईकोर्ट ने शिमला और कांगड़ा के एसपी से तलब की स्टेटस रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला
प्रदेश हाईकोर्ट ने पालमपुर के कारोबारी निशांत कुमार शर्मा द्वारा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़े मामले में एसपी शिमला और एसपी कांगड़ा से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गृह सचिव को भी मामले में नोटिस जारी किया है।

27 विभागों में डायरैक्ट एडमिशन से भरी जाएंगी पीएचडी की 163 सीटें, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 27 विभागों में पीएचडी की 163 सीटों को डायरैक्ट एडमिशन से भरा जाएगा। इन सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी की सीटों को भरने के लिए अंतिम तिथि 25 नवम्बर निर्धारित की गई है।

आनी के बाडू में 4 परिवारों का सांझा मकान जलकर राख, लाखों रुपए का नुक्सान
आनी खंड के बाडू गांव में शुक्रवार दोपहर बाद 6 कमरों का एक दोमंजिला मकान एकाएक अग्निकांड की भेंट चढऩे से जलकर राख हो गया, जिसमें प्रभावित परिवारों को लाखों रुपए की क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार आनी खंड की फनोटी पंचायत के बाडू गांव में स्थानीय निवासी कले राम, खया राम, रति राम तथा रामलोक नामक व्यक्तियों के दोमंजिला संयुक्त मकान में अचानक आग भड़क उठी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!