कांगड़ा में यहां बनेगा हिमाचल का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित

Edited By Vijay, Updated: 10 Jan, 2023 07:30 PM

himachal s biggest zoo will be built here in kangra

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है। यह चिड़ियाघर बगलामुखी मंदिर के समीप बनखंडी नामक स्थान पर बनेगा। इसके लिए 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है। यह चिड़ियाघर बगलामुखी मंदिर के समीप बनखंडी नामक स्थान पर बनेगा। इसके लिए 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस चिड़ियाघर को बनाने के लिए जल्द ही एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिस पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग राजीव कुमार ने मंगलवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी की कार्यकारी समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में सोसायटी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। 
PunjabKesari

इसके अलावा बैठक में राज्य के चिड़ियाघरों को सुदृढ़ करने का फैसला लिया गया ताकि यहां पर पर्यटकों की बढ़ौतरी हो। बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने कहा कि विभाग जिला कांगड़ा में एक बड़ा चिड़ियाघर बना रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी विभाग को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में इस चिड़ियाघर को बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। राजीव कुमार ने मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला एवं वनमंडलाधिकारी हमीरपुर को इस नए चिड़ियाघर के निर्माण के लिए चिन्हित स्थान पर जानवरों के बाड़े व पर्यटकों की सुविधा के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में मुख्य अरण्यपाल शिमला, धर्मशाला एवं शमशी, वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, चम्बा एवं सराहन ने पिछले किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया साथ ही आने वाले वर्ष की कार्य योजना के बारे में अवगत करवाया। अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं सीईओ हिमाचल प्रदेश जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी अनिल ठाकुर ने वन्य प्राणी प्रभाग में चल रहे कार्यों का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर कार्य करने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने विशेषकर सोसायटी के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश जारी किए।

बैठक में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल अनिल ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला उपासना पटियाल, मुख्य अरण्यपाल शमशी मीरा शर्मा, मुख्य अरण्यपाल शिमला के. थिरूमल, वन मंडलाधिकारी रविशंकर, अशोक नेगी, सरोज वर्मा, वैटर्नरी अधिकारी कर्ण सहगल एवं सहायक अरण्यपाल कुल्लू राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!