हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण चार घंटे बंद रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 को फिर से खोला

Edited By Rahul Singh, Updated: 22 Jul, 2024 03:12 PM

himachal pradesh national highway 5 due to landslide

किन्नौर जिले के निगुलसारी में भूस्खलन के कारण चार घंटे तक अवरुद्ध रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 को सोमवार की सुबह यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। हिंदुस्तान-तिब्बत (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और शिमला जिलों को जोड़ता है।

किन्नौर: किन्नौर जिले के निगुलसारी में भूस्खलन के कारण चार घंटे तक अवरुद्ध रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 को सोमवार की सुबह यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। हिंदुस्तान-तिब्बत (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और शिमला जिलों को जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात हुए भूस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, निगुलसारी भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और पिछले वर्ष सितंबर में इसी स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता के. एल. सुमन ने बताया कि सड़क अब वाहनों के आवागमन के लिए खोल दी गई है। इस बीच, स्थानीय मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी का ‘आरेंज अलर्ट' जारी किया है।

विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में राज्य में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है और मध्यम तीव्रता की व्यापक वर्षा होने की संभावना है।  मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 12 में से 10 जिलों - ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, चंबा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और मैदानी इलाकों में जलभराव के कारण बागानों और खड़ी फसलों, कमजोर ढांचों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की भी चेतावनी दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!