Himachal News: आज दिल्ली जाएंगे CM Sukhu, सभी वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल

Edited By Jyoti M, Updated: 14 Jan, 2025 10:39 AM

himachal news cm sukhu will go to delhi today

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगे। यह दौरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। इस आयोजन...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगे। यह दौरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने सभी वरिष्ठ नेताओं को निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू का कांगड़ा दौरा

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू 15 या 16 जनवरी को दिल्ली से कांगड़ा के लिए धर्मशाला रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 25 जनवरी तक जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेगे। 

इस बार पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह कांगड़ा जिले के बैजनाथ में आयोजित किया जा रहा है। 25 जनवरी को इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री शिमला लौटेंगे और 26 जनवरी को रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!