लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हिमाचल कांग्रेस, 3 पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी

Edited By Vijay, Updated: 25 Jun, 2023 08:31 PM

himachal congress appoints 3 office bearers with new responsibilities

हिमाचल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने 3 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी नियुक्ति आदेशों के तहत प्रतिभा सिंह ने पार्टी महासचिव यशपाल तनाईक को जिला...

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने 3 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी नियुक्ति आदेशों के तहत प्रतिभा सिंह ने पार्टी महासचिव यशपाल तनाईक को जिला सिरमौर का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश सचिव मुनीष शर्मा को बल्ह विधानसभा के साथ ही अब बंजार विधानसभा क्षेत्र का भी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह प्रदेश सचिव तरुण पाठक को चम्बा के साथ ही अब मनाली विधानसभा क्षेत्र का भी प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने रविवार को शिमला में बताया कि ये नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी माने जाएंगे। ये नियुक्तियां आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखी जा रही हैं। 

संगठन में सक्रीय चेहरों को आगे लाने को प्रयासरत है पार्टी
पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस के कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी जिला और विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया जा सकता है। इसको लेकर संगठन स्तर पर सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। पार्टी प्रयासरत है कि संगठन में सक्रीय चेहरों को आगे लाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाए ताकि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में पार्टी के पक्ष में मौहाल बन सके। 

मुख्यालय को भेजनी होगी रिपोर्ट
जिला और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को प्रेषित करनी होगी। रिपोर्ट में ये भी स्पष्ट करना होगा कि जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन से जुड़ी क्या-क्या गतिविधियां आयोजित की गईं और किन-किन पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!