Edited By Jyoti M, Updated: 05 Oct, 2025 04:30 PM

उपमंडल के करगाणू के समीप गिरि नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोग जब नदी किनारे पशु चरा रहे थे तो उन्हें पानी के बीच कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक शव है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी यशवंतनगर को दी।
राजगढ़, (स.ह.): उपमंडल के करगाणू के समीप गिरि नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोग जब नदी किनारे पशु चरा रहे थे तो उन्हें पानी के बीच कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक शव है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी यशवंतनगर को दी।
जानकारी मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव को नागरिक अस्पताल राजगढ़ के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने पहचान व मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के थानों को भी व्यक्ति की पहचान के लिए सूचना भेजी गई है।