कुल्लू से महेश्वर सिंह का टिकट कटा, अब भाजपा की तरफ से नरोत्तम ठाकुर लड़ेंगे चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2022 06:32 PM

himachal assembly election

बंजार विधानसभा क्षेत्र से बेटे हितेश्वर सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के कारण कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का टिकट कट गया है। उनके स्थान पर अब भाजपा टिकट पर नरोत्तम ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। यह दूसरा मौका है जब...

शिमला (कुलदीप): बंजार विधानसभा क्षेत्र से बेटे हितेश्वर सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के कारण कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का टिकट कट गया है। उनके स्थान पर अब भाजपा टिकट पर नरोत्तम ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। यह दूसरा मौका है जब भाजपा ने टिकट को बदला है। इससे पहले भाजपा ने चम्बा से इंदिरा कपूर के स्थान पर नीलम नैय्यर को अपना प्रत्याशी बनाया था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कुल्लू दौरे के दौरान यह स्पष्ट किया था कि यदि हितेश्वर चौहान बंजार से चुनाव मैदान में डटे रहते हैं तो उस स्थिति में महेश्वर सिंह का टिकट कट जाएगा। हुआ भी ऐसे ही तथा नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन भाजपा ने कुल्लू से महेश्वर सिंह के स्थान पर नरोत्तम ठाकुर को अपना प्रत्याशी बना दिया।
PunjabKesari

मेजर विजय सिंह मनकोटिया व राकेश कालिया भाजपा में हुए शामिल
इसके अलावा एक अन्य सियासी उलटफेर के तहत पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन भी मौजूद थे। गगरेट से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे राकेश कालिया ने भी प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
PunjabKesari

भाजपा की तरफ से रूठों को मनाने का सिलसिला जारी
उधर, भाजपा की तरफ से रूठों को मनाने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान लंच डिप्लोमैसी के माध्यम से गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य नेता बागियों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें कुछ हद तक सफलता भी मिली है। इसके तहत पालमपुर से प्रवीण शर्मा और ज्वाली से अर्जुन सिंह सहित अन्य नेता पार्टी के साथ चलने के लिए राजी हुए हैं। हालांकि मंडी से प्रवीण शर्मा, धर्मपुर से जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया, नालागढ़ से केएल ठाकुर, फतेहपुर से कृपाल परमार व किन्नौर से तेजवंत नेगी के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस जैसा मान-सम्मान भाजपा में नहीं मिलेगा : नरेश चौहान
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान ने कहा कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनको कांग्रेस जैसा मान-सम्मान नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने हमेशा अवसरवादी राजनीति की है। इसके अलावा दूसरे नेता जो भाजपा में गए हैं, वहां पर घुटन महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज : सुरेश कश्यप
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, ऐसे में कांग्रेस के नेता भाजपा के सारथी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी को पूरा मान-सम्मान देगी तथा फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!