Himachal: घास लेकर घर आ रहे व्यक्ति की गिरने से हुई मौ/त

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Nov, 2025 12:35 PM

himachal a person returning home with grass died after falling

खड़ीहार पंचायत के (58) वर्षीय चंघरेहड़ गांव निवासी राम सिंह चंदेल पुत्र स्व. भादर सिंह की गिरने से मौत हो गई। पंचायत प्रधान मनोहर लाल ने बताया कि राम सिंह दिल्ली में नौकरी करते थे और रविवार शाम को ही घर पहुंचे थे। दोपहर वे घर से कुछ दूरी पर घास लाने...

लांगणा, (राजमल): खड़ीहार पंचायत के (58) वर्षीय चंघरेहड़ गांव निवासी राम सिंह चंदेल पुत्र स्व. भादर सिंह की गिरने से मौत हो गई। पंचायत प्रधान मनोहर लाल ने बताया कि राम सिंह दिल्ली में नौकरी करते थे और रविवार शाम को ही घर पहुंचे थे। दोपहर वे घर से कुछ दूरी पर घास लाने गए थे और जब वापस घर आ रहे थे तो वे अचानक रास्ते में गिर पड़े।

साथ गई उनकी बहू ने परिजनों को इस संबंध में सूचना दी, जिसके बाद राम सिंह को लांगणा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!