Himachal: नेशनल हाईवे पर कार में लगी भयानक आग, चालक सुरक्षित

Edited By Jyoti M, Updated: 20 Nov, 2025 03:58 PM

himachal a car caught fire on the national highway but the driver was safe

र शाम मंडी शहर के नैशनल हाईवे पर सौली खड्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप से कुछ ही आगे एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा लगभग 7.30 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि कार में मौजूद ड्राइवर समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा...

मंडी, (रजनीश): देर शाम मंडी शहर के नैशनल हाईवे पर सौली खड्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप से कुछ ही आगे एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा लगभग 7.30 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि कार में मौजूद ड्राइवर समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब कार हाईवे के किनारे खड़ी थी और उसमें केवल ड्राइवर ही मौजूद था। अचानक कार से धुआं उठना शुरू हुआ और पलक झपकते ही आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!