Mandi: पुलिस ने हाईवे पर रोकी कार...तलाशी में मिली नशे की खेप, UP के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2026 07:52 PM

2 youths arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सुंदरनगर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने नैशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान उत्तर प्रदेश के 2 युवकों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

सुंदरनगर (सोढी): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सुंदरनगर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने नैशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान उत्तर प्रदेश के 2 युवकों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कार में सवार होकर मंडी की तरफ से आ रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें पुंघ फोरलेन पर धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को सुंदरनगर पुलिस की टीम ने पुंघ में नाका लगा रखा था और वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से एक यूपी नंबर की कार आई। पुलिस ने संदेह होने पर कार को रुकने का इशारा किया। कार में 2 युवक सवार थे। जब पुलिस ने वाहन और युवकों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 174 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान दीपक शर्मा पुत्र सुभाष चंद निवासी कासमपुर, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) और निखिल शेखावत पुत्र मित्रपाल निवासी डिफैंस एनक्लेव, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चरस और कार को जब्त कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चरस कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!