Himachal: मजारी में 400 लीटर कच्ची शराब व 5 लीटर लाहन बरामद

Edited By Jyoti M, Updated: 15 Nov, 2025 03:35 PM

himachal 400 litres of raw liquor and 5 litres of lahan recovered in majri

थाना कोट कहलूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 400 लीटर कच्ची शराब के 2 ड्रम और 5 लीटर लाहण बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मजारी में एक व्यक्ति द्वारा घर के पीछे खाली जमीन पर कच्ची शराब की भट्ठी लगाकर लाहण तैयार की जा...

बिलासपुर, (बंशीधर): थाना कोट कहलूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 400 लीटर कच्ची शराब के 2 ड्रम और 5 लीटर लाहण बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मजारी में एक व्यक्ति द्वारा घर के पीछे खाली जमीन पर कच्ची शराब की भट्ठी लगाकर लाहण तैयार की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित जगह पर दबिश दी और वहां से कच्ची शराब के 2 ड्रम और 5 लीटर लाहण बरामद की है। आरोपी की पहचान मोहन सिंह निवासी मजारी तहसील श्री नयना देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने कच्ची शराब को नष्ट कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता डी.एस.पी. बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!