तेज रफ्तार बाइक और कार में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Edited By Simpy Khanna, Updated: 09 Nov, 2019 12:51 PM

high speed bike and car collide strongly bike riders narrowly escaped

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक और गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक पद्दर निवासी महिंद्र सिंह पुत्र देवी सिंह जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तीसा के तहत चुराह वैली वेजिटेबल सोसाइटी भवन के पास भंजराड़ू की ओर...

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक और गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक पद्दर निवासी महिंद्र सिंह पुत्र देवी सिंह जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तीसा के तहत चुराह वैली वेजिटेबल सोसाइटी भवन के पास भंजराड़ू की ओर से आ रही एक गाड़ी को एक बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना तीसा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये हादसा बाइक चालक की लापरवाही तथा तेज रफ़्तारी के कारण हुआ है, जिसके चलते बाइक चालक महिंद्र सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के अंतर्गत पुलिस थाना तीसा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!