भारी बारिश ने बरपाया कहर: मंडी में रात के अंधेरे में दरका पहाड़... लोगों ने खाली किए घर, VIDEO

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Sep, 2025 03:06 PM

heavy rain wreaked havoc mountain cracked in the dark of night in mandi

माचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। इसी बीच, जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल के कुसरी गांव में रात के समय हुए भूस्खलन ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। नरवाहल की पहाड़ी से अचानक मलबा और विशाल चट्टानें गिरने लगीं, जिससे पूरा गांव...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। इसी बीच, जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल के कुसरी गांव में रात के समय हुए भूस्खलन ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। नरवाहल की पहाड़ी से अचानक मलबा और विशाल चट्टानें गिरने लगीं, जिससे पूरा गांव खतरे की चपेट में आ गया।

यह तो शुक्र है कि गांव के लोग संभावित खतरे को भांप गए और उन्होंने बिना देर किए अपने घर खाली कर दिए। अगर वे थोड़ा भी सोचते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। रात को करीब 10 बजे भूस्खलन शुरू हुआ और देखते ही देखते 39 परिवारों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। रात करीब एक बजे फिर से जोरदार आवाज के साथ और चट्टानें गिरीं, जिससे मलबा लोगों के घरों तक पहुंच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना के बाद से सरसकान पंचायत के लोग दहशत में हैं। गांव वालों ने बताया कि उन्होंने जैसे ही चट्टानें गिरती देखीं, बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ठीक ऊपर वाली पहाड़ी में एक बड़ी दरार आ गई है, जिससे यह खतरा और भी बढ़ गया है। उनका कहना है कि यह दरार पहाड़ी के टूटने का संकेत है, जिससे भविष्य में और भी बड़ा भूस्खलन हो सकता है।

स्थानीय प्रशासन इस घटना के बाद तुरंत हरकत में आया। धर्मपुर के एसडीएम जोगेंद्र पटियाल ने बताया कि नरवाहल गांव के 39 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में पूरी तरह से जुटा हुआ है। लोगों को रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराए जा रहे हैं और हर संभव मदद दी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहें। इस घटना ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बारिश के दौरान होने वाले खतरों को उजागर किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!