बर्फबारी के बीच छात्रों को कोरोना वैक्सीन लगाने पहुंचे हैल्थ वर्कर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शेयर की वीडियो

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2022 09:23 PM

health workers arrived to apply corona vaccine to students amid snowfall

हिमाचल प्रदेश जहां कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज देने वाला पहला राज्य बना है वहीं अब 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को भी कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने का अभियान लगातार जारी है। जिला कुल्लू में मंगलवार को कई इलाकों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं...

कुल्लू (संजीव जैन): हिमाचल प्रदेश जहां कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज देने वाला पहला राज्य बना है वहीं अब 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को भी कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने का अभियान लगातार जारी है। जिला कुल्लू में मंगलवार को कई इलाकों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं बर्फबारी का दौर भी जारी है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य को पूरा करने में लगातार जुटा हुआ है। जिला कुल्लू के कई इलाकों में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बर्फबारी के बीच स्कूली छात्रों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पैदल सफर करते हुए स्कूल पहुंचे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अपने अकाऊंट से इस वीडियो को शेयर किया है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हिम्मत की दाद दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!