युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Nov, 2020 05:43 PM

haroli youth poisonous substances death

हरोली के तहत गांव पंडोगा निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंडोगा निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र भोला नाथ ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

हरोली (दत्ता): हरोली के तहत गांव पंडोगा निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंडोगा निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र भोला नाथ ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख उसके परिजन उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने परिजनों के बयान दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके हवाले कर दिया। डी.एस.पी. अनिल कुमार मेहता ने बताया कि पंडोगा निवासी युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!