हमीरपुर में सरेआम गुंडागर्दी: अज्ञात युवक ने तोड़े कार के शीशे

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Apr, 2026 03:30 PM

brazen vandalism in hamirpur unidentified youth smashes car windows

हमीरपुर जिले के पक्का भरो क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के शीशे तोड़ दिए। युवक ने डंडे से गाड़ी पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका...

हिमाचल डेस्क। हमीरपुर जिले के पक्का भरो क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के शीशे तोड़ दिए। युवक ने डंडे से गाड़ी पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गाड़ी के मालिक, जो कि स्थानीय व्यापारी हैं, उन्होंने इस मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस या व्यापार मंडल को सूचित करें।

इस घटना के बाद इलाके के अन्य वाहन मालिकों में अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!