हमीरपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, जाली करंसी के साथ पंजाब के 2 मास्टरमाइंड बिलासपुर से गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2026 09:33 PM

hamirpur police caught 2 masterminds from punjab in bilaspur with fake currency

हमीरपुर सदर पुलिस ने बहुचर्चित जाली करंसी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।

हमीरपुर (अजय चौहान): हमीरपुर सदर पुलिस ने बहुचर्चित जाली करंसी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर को बिलासपुर जिले में दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में कामयाबी पाई। ये दोनों आरोपी बिलासपुर में भी जाली नोटों को चलाने की फिराक में थे।

पंजाब से ताल्लुक रखते हैं आरोपी, बरामद हुई नकली करंसी
पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब राज्य के रहने वाले हैं। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर इन्हें काबू किया और इनके कब्जे से जाली नोट बरामद किए। तलाशी के दौरान आरोपियों से 200 रुपए के 33 नोट और 500 रुपए के 16 जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि ये आरोपी लंबे समय से इस धंधे में शामिल हैं।

10 अप्रैल को बुजुर्ग दुकानदार से ठगी के बाद शुरू हुई थी तलाश
गौरतलब है कि 10 अप्रैल को हमीरपुर के लोहारड़ा (बाईपास रोड) क्षेत्र में एक बुजुर्ग दुकानदार को 200 रुपए के जाली नोट देकर ठगी करने का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के बाद सदर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लेकर आरोपियों का पीछा किया और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बड़े रैकेट का हो सकता है पर्दाफाश : एएसपी 
एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब के दो लोगों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर अधिक जानकारी सांझा नहीं कर रही है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों की गिरफ्तारी से प्रदेश में सक्रिय एक बड़े जाली नोट रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है।

कड़े सुरक्षा पहरे में कोर्ट में पेशी, फोरैंसिक टीम ने कब्जे में लिए नोट
पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पूरे हमीरपुर शहर में पुलिस अलर्ट पर रही और वरिष्ठ अधिकारी सिविल ड्रेस में कोर्ट परिसर की निगरानी करते दिखे। आरोपियों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उन्हें एक वरिष्ठ अधिकारी की गाड़ी में कोर्ट लाया गया। सूत्रों के अनुसार शिमला से भी संबंधित विभाग के अधिकारी कोर्ट पहुंचे थे और बरामद जाली नोटों को जांच के लिए फोरैंसिक टीम के हवाले कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!