लॉकडाऊन के बीच लिए सात फेरे, खुद कार चलाकर दुल्हन को घर लाया दूल्हा

Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2020 05:56 PM

groom brought bride home by driving herself car between lockdown

कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाऊन से जहां जिंदगी कुछ थम-सी गई है वहीं कुछ जरूरी सांसारिक रस्में इन दिनों मात्र सादे ढंग से भी निभाई जा रही हैं, जिनमें वैवाहिक रस्म एक है जोकि कुछ लोगों द्वारा इस विपदा की घड़ी से पहले ही निश्चित की जा चुकी है और अब...

हरोली (संजीव दत्ता): कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाऊन से जहां जिंदगी कुछ थम-सी गई है वहीं कुछ जरूरी सांसारिक रस्में इन दिनों मात्र सादे ढंग से भी निभाई जा रही हैं, जिनमें वैवाहिक रस्म एक है जोकि कुछ लोगों द्वारा इस विपदा की घड़ी से पहले ही निश्चित की जा चुकी है और अब प्रशासन की अनुमति से पूरी की जा रही है। मात्र चंद पारिवारिक सदस्य ही इन रस्मों में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे हैं। ऐसा ही मामला गांव रैंसरी के अरविंद शर्मा के बेटे का है, जिसकी शादी पहले ही निश्चित की जा चुकी थी। अब उन्होंने जिला प्रशासन की अनुमति लेकर पंजाब के मलेरकोटला में जाकर बेटे की शादी को सम्पन्न करवाया।

दूल्हे सहित 5 लोगों को मिली थी परमिशन

शनिवार सुबह अरविंद शर्मा व शशि शर्मा का बेटा दूल्हा बनकर खुद अपनी गाड़ी को चलाकर दुल्हन के घर पहुंचा। जिला प्रशासन की ओर से शादी के लिए 2 कारों में मात्र 5 सदस्यों को ही जाने की इजाजत दी गई। ऐसे हालातों में एक कार में अपने माता-पिता को बिठाकर खुद दूल्हा चलाकर ले गया जबकि दूसरी कार में उसका भाई अंकित व भाभी मृदुल गए। दूल्हे के पिता अरविंद शर्मा ने बताया कि मलेरकोटला स्थित वधु पक्ष को भी शादी के लिए 1 दिन की प्रशासनिक अनुमति मिली हुई थी।

पंडोगा चैक पोस्ट पर सभी सदस्यों की हुई स्क्रीनिंग

दिनभर में चली शादी की रस्मों के उपरांत बाद दोपहर सभी सदस्य दुल्हन के साथ अपने घर की ओर चल दिए। दूल्हा दुल्हन को साथ बिठाकर खुद ही अपनी कार चलाकर घर की ओर रवाना हुआ। शाम को जिला की सीमा के गांव पंडोगा बैरियर स्थित चैक पोस्ट पर सभी सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई और प्रशासनिक अनुमति देखकर उन्हें प्रवेश करने दिया गया। सभी पारिवारिक सदस्यों ने प्रशासनिक नियमों का पालन किया और एक कार में 3 सदस्य ही बैठकर आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!