‘ग्लैमानैंड सुपर मॉडल ऑफ इंडिया’ में हुनर दिखाएंगी हिमाचल की दो लड़कियां (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 02 Jun, 2019 01:24 PM

glamanand super of india

हिमाचल की दो लड़कियों का चयन ‘ग्लैमानैंड सुपर मॉडल ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। ऑनलाइन ऑडिशन के दौरान 108 लड़कियों को पछाड़ कर हिमाचल की दो मॉडल्स निधी गांगटा शिमला और साक्षी चम्बयाल चम्बा सुपर मॉडल्स हिमाचल चुनी गई है। बता दें कि चंबा की साक्षी पेशे से...

हमीरपुर: हिमाचल की दो लड़कियों का चयन ‘ग्लैमानैंड सुपर मॉडल ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। ऑनलाइन ऑडिशन के दौरान 108 लड़कियों को पछाड़ कर हिमाचल की दो मॉडल्स निधी गांगटा शिमला और साक्षी चम्बयाल चम्बा सुपर मॉडल्स हिमाचल चुनी गई है। बता दें कि चंबा की साक्षी पेशे से हैं डॉक्टर है। निधि मुंबई में डांस कोरियोग्राफर है। चयनित मॉडल्स विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। वर्ष 2018 में सुपर मॉडल इंडिया की टॉप-16 में रही और मिस फोटोजेनिक का खिताब जीतने वाली वैष्णवी चौहान ने दोनों चयनित मॉडल को क्राउन व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
PunjabKesari

बेविन ने बताया कि सुपर मॉडल इंडिया की विजेता का चयन मिस इंटरनेशनल के लिए होगा। यह प्रतियोगिता जापान में होगी। पत्रकार सम्मेलन में सुपर माॅडल्स हिमाचल के आयोजक और निदेशक बेविन अत्री ने बताया कि ग्लैमानैंड सुपर मॉडल मुंबई में अगस्त माह में होगा। इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली मॉडल को किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा तथा उनका सारा खर्च सुपर माॅडल्स द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सुपर माॅडल्स को विज्ञापनों में भी काम मिलना शुरू हो गया है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सुपर माॅडल्स द्वारा समाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी किया जाएगा तथा नशे के विरूद्ध एक मुहिम के तहत कई स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं हिमाचली माॅडल्स साक्षी चम्बयाल और निधी गांगटा ने कहा कि उन्हें खुशी है की वे हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि हम इसके साथी ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करेंगी तथा नशे के खिलाफ मुहिम में जोर-शोर से भाग लेंगी। इस पर गत वर्ष की मिस फोटोजेनिक फेस वैष्णवी चैहान भी उपस्थित थीं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!