चम्बा के बाद अब मंडी में कोरोना का नया मामला, दिल्ली से लौटी युवती निकली पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2020 05:03 PM

girl returned from delhi turned corona positive

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गुम्मा क्षेत्र में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जोकि 26 जून को दिल्ली से लौटी है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह चम्बा जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए थे।

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गुम्मा क्षेत्र में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जोकि 26 जून को दिल्ली से लौटी है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह चम्बा जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए थे। इनमें एक व्यक्ति किहार के सालवां क्षेत्र का रहने वाला है। 47 वर्षीय यह व्यक्ति नोएडा से घर लौटा था और होम क्वारंटाइन में था। बुधवार को इस का सैंपल लिया गया था जो पॉजिटिव पाया गया है। दूसरा मामला पुखरी के मसरुंड का है। यहां पर 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से चम्बा लौटा था और पेड क्वारंटाइन था। इन तीन नए मामलों के बाद हिमाचल में अब कोरोना के कुल मामले 1017 हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!