गगरेट में सड़क हादसे का शिकार पुलिस जवान पंचतत्व में विलीन, सैंकड़ों लोगों ने नम आखों से दी अंतिम विदाई

Edited By Vijay, Updated: 23 Sep, 2021 10:51 PM

funeral of police personnel

हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल की उसनाड़ कलां पंचायत के पुलिस जवान शुभम का उसके पैतृक गांव के स्थानीय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने शुभम को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

हमीरपुर (गौरी): हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल की उसनाड़ कलां पंचायत के पुलिस जवान शुभम का उसके पैतृक गांव के स्थानीय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने शुभम को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें कि बुधवार देर रात्रि ऊना जिला के गगरेट में हुएअ सड़क हादसे में शुभम काल का ग्रास बन गया था। दिल दहला देने वाली इस घटना से समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल है। जैसे ही इस दुर्घटना का पता क्षेत्र में चला तो शोक की लहर दौड़ गई।

सड़क दुर्घटना में शुभम की मौत का समाचार क्षेत्र में आग की तरह फैल गया लेकिन गांव के लोग शुभम की मां को घटना की खबर देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा थे। जैसे ही मां को अपने लाडले की मौत का समाचार मिला तो वह बेसुद होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसका होनहार बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। शुभम के माता-पिता को रो-रोकर बुरा हाल है। शुभम का बड़ा भाई विशाल इस घटना से टूट सा गया है। बता दें कि शुभम की माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं तथा पिता गारली में बिजली की दुकान करते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!