गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस, सीएम-डिप्टी सीएम के बयान भी अलग-अलग : बिक्रम ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 07 Oct, 2023 11:35 PM

former minister bikram thakur

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बेशक हैं लेकिन पिछले चुनावों का आकलन किया जाए तो इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे रही है। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से कही।

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बेशक हैं लेकिन पिछले चुनावों का आकलन किया जाए तो इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे रही है। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से कही। भाजपा में गुटबाजी होने के सवाल पर बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है, गुटबाजी तो कांग्रेस पार्टी में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बयान अलग-अलग आ रहे हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस सरकार और पार्टी में गुटबाजी है। 

कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए गए श्वेत पत्र पर बिक्रम ठाकुर ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा तैयार किए गए श्वेतपत्र को श्वेतपत्र नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश को कर्जे में डुबोने का दोषी ठहराती है, लेकिन कांग्रेस को ध्यान रखना चाहिए कि कर्ज लेने की शुरूआत पहले किसने की थी। हिमाचल को कर्जे में डुबोने का काम कांग्रेस सरकार में हुआ है और कांग्रेस आपदा के समय भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने खर्चे घटाने चाहिए और केंद्र से मिल रही आॢथक मदद लोगों तक पहुंचानी चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!