Edited By Vijay, Updated: 30 Jul, 2023 09:53 PM

लाहौल के रोपसंग नाले में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग 5 घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद 3 बजे रोपसंग नाले में बाढ़ आ गई, जिसके चलते पत्थर व मलबा भी सड़क पर आ गया तथा पुलिया बंद हो गई।
केलांग (ब्यूरो): लाहौल के रोपसंग नाले में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग 5 घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद 3 बजे रोपसंग नाले में बाढ़ आ गई, जिसके चलते पत्थर व मलबा भी सड़क पर आ गया तथा पुलिया बंद हो गई। बाढ़ से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। हालांकि नाले में बाढ़ आने के आधे घंटे बाद बीआरओ.की मशीनरी मौके पर पहुंच गई लेकिन लगातार आ रही बाढ़ से लगभग 2 घंटे बीआरओ काम नहीं कर पाया। बाढ़ का पानी बंद होने के बाद बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य शुरू किया। लगभग 7 बजे सड़क बहाल हुई और दोनों ओर फंसे वाहन आर-पार हो सके। बीआरओ कमांडर ने बताया कि रोपसंग नाले में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे कुछ घंटे बाद बीआरओ ने बहाल कर लिया है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिकसुचारू रखने के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here