Edited By Vijay, Updated: 22 Oct, 2022 08:50 PM

दिवाली के दिन प्रदेश में शाम को 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा 8 नवम्बर को गुरु पर्व पर सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और शाम को 9 बजे से 10 बजे तक...
शिमला (ब्यूरो): दिवाली के दिन प्रदेश में शाम को 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा 8 नवम्बर को गुरु पर्व पर सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और शाम को 9 बजे से 10 बजे तक पटाखे चालने की अनुमति होगी, साथ ही क्रिसमस के उपलक्ष्य पर 25 दिसम्बर को रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक व नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर को रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक पटाखे छोड़ने की अनुमति दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here