मंडी : आधी रात को दहक उठा 2 भाइयों का मकान, 5 लाख रुपए का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2022 04:23 PM

fire in house

मंडी जिले के तहत धर्मपुर के अंतर्गत आती पंचायत चौकी में दोमंजिला स्लेटपोश मकान शनिवार रात आग लगने के कारण जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

धर्मपुर (ब्यूरो): मंडी जिले के तहत धर्मपुर के अंतर्गत आती पंचायत चौकी में दोमंजिला स्लेटपोश मकान शनिवार रात आग लगने के कारण जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पंचायत प्रधान चौकी मुरारी लाल ने बताया कि रात लगभग 12 बजे अचानक 2 सगे भाइयों मुंशीराम और रमेश कुमार पुत्र अमर सिंह के मकान में आग लग गई। आग लगने की घटना का पता चलते ही सभी गांव वासियों ने एकत्रित होकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिस कारण मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। संबंधित पटवारी ने मौके पर जाकर नुक्सान का जायजा लिया। पटवारी के अनुसार दोनों भाइयों को लगभग 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पंचायत प्रधान सहित धर्मपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य लेखराज ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवारों के नुक्सान को देखते हुए उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!