महिला पुलिस कर्मी का डोला ईमान, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Jan, 2020 05:46 PM

female police employee arrested with bribe

स्टेट विजीलैंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार को एचएचसी महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पुलिस कर्मी इस समय विभाग के वायरलैस विंग में तैनात है।

नाहन (सतीश): स्टेट विजीलैंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार को एचएचसी महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पुलिस कर्मी इस समय विभाग के वायरलैस विंग में तैनात है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उक्त महिला पुलिस कर्मी ने शिकायतकर्ता से बेटे को विशेष पुलिस अधिकारी का पद दिलवाने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी जबकि सिरमौर में विशेष पुलिस अधिकारी के पद का कोई प्रावधान नहीं है। 

उक्त महिला पुलिस कर्मी द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना जैसे ही विजीलैंस तक पहुंची तो विजीलैंस की टीम ने जाल बिछाकर उक्त महिला पुलिस कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी महिला कर्मी रिश्वत लेने के लिए अपनी निजी कार में मैडीकल कॉलेज के समीप पहुंची थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला पुलिस कर्मी का दिवंगत पति भी इसी विभाग में तैनात था। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (स्टेट विजीलैंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो) अनुराग गर्ग ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है। अहम बात यह है कि विजीलैंस ने एक सप्ताह से कम समय में भ्रष्टाचार के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई को सिरमौर में अंजाम दिया है। हाल ही में टीसीपी के योजना अधिकारी को पांवटा साहिब में रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!