Himachal: दिवाली पर मुख्यमंत्री सुक्खू का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 3 फीसदी महंगाई भत्ता

Edited By Vijay, Updated: 15 Oct, 2025 06:05 PM

employees will get 3 percent dearness allowance on diwali

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी व पैंशनर्ज को तोहफा दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुधवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य महासम्मेलन में कर्मचारियों को लंबित 3 फीसदी महंगाई...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी व पैंशनर्ज को तोहफा दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुधवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य महासम्मेलन में कर्मचारियों को लंबित 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया। इससे प्रदेश के कर्मचारियों को न्यूनतम 800 रुपए प्रतिमाह तथा उच्च स्तर पर बैठे अधिकारी को 8 हजार रुपए प्रतिमाह का लाभ होगा। इस घोषणा से 1.91 लाख कर्मचारी व 1.71 लाख पैंशनर्ज को लाभ होगा।

सरकारी कोष पर पड़ेगा 450 करोड़ का बोझ, 13 फीसदी डीए देना अभी भी बकाया
मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट भाजपा में 15 मई, 2025 से 3 फीसदी डीए देने की घोषणा की थी, लेकिन प्रतिकूल वित्तीय हालात के चलते अब इसे दीपावली से देने की घोषणा की है। डीए के भुगतान से सरकारी कोष पर 450 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा, जिसमें से 225 करोड़ रुपए बकाया एरियर है। इस तरह 3 फीसदी डीए की घोषणा के बाद सरकार को अभी भी 13 फीसदी डीए देना बकाया है। प्रदेश के कर्मचारी और पैंशनर लंबे समय से डीए मिलने का इंतजार कर रहे थे।

किस तरह मिलेगा डीए
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्मचारियाें व पैंशनर्ज को 3 फीसदी डीए का भुगतान अक्तूबर माह के वेतन व पैंशन के साथ नवम्बर महीने में किया जाएगा। 1 अप्रैल, 2025 से डीए का भुगतान होगा, जिसकी बकाया राशि दीपावली से पहले बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। जुलाई, 2023 से मार्च, 2025 की बकाया राशि को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

डीए को लेकर मौजूदा स्थिति
जुलाई, 2023 व जनवरी, 2024 का क्रमश: 4-4 फीसदी डीए लंबित पड़ा है। जुलाई, 2024 का 3 फीसदी, जनवरी, 2025 का 2 फीसदी व जुलाई का 3 फीसदी डीए कर्मचारियों व पैंशनरों को प्राप्त होना है। इसमें से 3 फीसदी डीए के भुगतान को लेकर आदेश जारी हुए हैं।

सचिवालय कर्मचारी व कर्मचारी महासंघ ने जताई प्रसन्नता
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने इस निर्णय का स्वागत किया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 3 फीसदी डीए मिलने से कर्मचारी-पैंशनर खुशी से त्यौहार मना सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!