बल्ह में शराबी ने नशे में की पत्नी की पिटाई, सुबह कमरे से मिली लाश

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Sep, 2020 04:44 PM

drunk beats drunk wife in balh body found in room in morning

बल्ह के मांडल में पति ने शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से रात को पिटाई कर दी और सुबह कमरे से महिला कमरे में मृत पाई गई। मामले की तफ्तीश को स्वयं एसपी शालिनी अग्निहोत्री गांव पहुंच गई है और गहनता से जांच शुरू हो गई है।

मंडी (पुरुषोत्तम) : बल्ह के मांडल में पति ने शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से रात को पिटाई कर दी और सुबह कमरे से महिला कमरे में मृत पाई गई। मामले की तफ्तीश को स्वयं एसपी शालिनी अग्निहोत्री गांव पहुंच गई है और गहनता से जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र कुमार सपुत्र तेज राम निवासी मांडल तहसील बल्ह जिला मण्डी जो उप प्रधान ग्राम पंचायत मांडल है ने शिकायत दी कि गत रात्रि इसे सूचना मिली कि कृष्ण कुमार निवासी मांडल तहसील बल्ह जिला मण्डी अपनी पत्नी विन्द्रा देवी उम्र करीब 50 को नशा शराब में गाली गलोच व मारपीट कर रहा है।

इस सूचना के आधार पर यह कृष्ण कुमार के घर गया तो पाया कि दोनों पति पत्नी शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे। कृष्ण कुमार अपनी पत्नी को डंडे से मारपीट कर रहा था। जिन्हें इसने समझाया कि आराम से सो जाओ। फिर यह अपने घर चला गया क्योंकि इन दोनों का पहले भी कई बार आपस में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। आज सुबह इसे 8.45 बजे के लगभग पता चला कि बिंद्रा देवी अपनी रसोई में मृत पड़ी है। इसे शक है कि बिंद्रा देवी को इसके पति कृष्ण कुमार ने ही मारपीट करके मारा है। इस बारे अब थाना में हत्या का मामला पंजीकृत किया गया और अन्वेषण जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!