Una: दूध सप्लाई कर लौट रही महिला से 2 लाेगाें ने की ये गंदी हरकत, आरोपियों की धरपकड़ काे पुलिस की दबिश जारी

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2025 01:20 PM

dirty acts with woman

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में महिला सुरक्षा को लेकर चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां दूध सप्लाई कर घर लौट रही एक महिला के साथ गांव के ही दो लाेगाें द्वारा छेड़छाड़ और उसे जबरन जंगल की तरफ खींचने का प्रयास किया गया।

गगरेट/ऊना (हनीश): गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में महिला सुरक्षा को लेकर चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां दूध सप्लाई कर घर लौट रही एक महिला के साथ गांव के ही दो लाेगाें द्वारा छेड़छाड़ और उसे जबरन जंगल की तरफ खींचने का प्रयास किया गया। महिला की शिकायत पर महिला थाना ऊना ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना 26 नवम्बर की है। पीड़िता रोजना की तरह दूध सप्लाई करने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने अचानक उसे दबोच लिया और जबरदस्ती जंगल की ओर खींचने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती सुनाई और पुलिस को सूचित किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने कहा कि उसने थाना अम्ब में जो शिकायत दी है, उसे वह तुरंत वापस ले ले, वरना उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना ऊना ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!