Kangra: मांगों को लेकर गरजी हिमाचल किसान सभा व सीटू जिला कमेटी कांगड़ा

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Nov, 2025 09:35 PM

dharamshala demands farmers  meeting demonstration

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन बुधवार को हिमाचल किसान सभा कांगड़ा कमेटी और सीटू जिला कमेटी कांगड़ा के किसानों और मजदूरों ने हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में सिद्धबाड़ी से जोरावर स्टेडियम तक...

धर्मशाला (विवेक): तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन बुधवार को हिमाचल किसान सभा कांगड़ा कमेटी और सीटू जिला कमेटी कांगड़ा के किसानों और मजदूरों ने हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में सिद्धबाड़ी से जोरावर स्टेडियम तक रैली निकालते हुए मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन धरने में बदल गया, जो करीब 3 घंटे तक चला।

पुलिस के रोके जाने के बाद करीब 15 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को तपोवन विधानसभा परिसर में जाने की अनुमति प्रदान की गई। सीटू के वित्त सचिव अशोक कटोच ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल समूह द्वारा सी.पी.आई.एम. से पूर्व विधायक रहे राकेश सिंघा के नेतृत्व में सी.एम. सुक्खू से मुलाकात की गई और मांग पत्र सौंपा गया। जिस पर सी.एम. ने आश्वस्त किया कि ये मांगें उनके ध्यान में पहले से हैं और इन मांगों पर कार्य किया जाएगा। इससे पहले धरने को संबोधित करते हुए राकेश सिंघा ने कहा कि जल्द मांगों को नहीं माना गया तो यह आंदोलन हिमाचल सहित जिला कांगड़ा में और तेज किया जाएगा, जिसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।

उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में चार श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए। जमीन से बेदखली रोकी जाए। पौंग बांध विस्थापितों की लंबित मांगों का हल किया जाए और मंड-रियाली में अवैध खनन पर रोक लगाकर मंड को नो-माइनिंग जोन घोषित किया जाए। मिड-डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर, आशा वर्कर सभी स्कीम वर्करों को नियमित कर्मचारी बनाया जाए। आऊटसोर्स कर्मियों को भी नियमित किया जाए। इस दौरान सतपाल सिंह, जगदीश जग्गी, प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, केवल कुमार, अशोक कटोच, सुरजीत राणा, सुरजीत सिंह सिपहिया, पंकज दर्शी, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, डा. अशोक सोमल व नानक चंद सहित अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!