कांगड़ा में टला बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी; मची अफरा-तफरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Feb, 2026 01:25 PM

police vehicle collides with tree in kangra jawans narrowly escape

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा से ज्वालाजी मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। धवाला बाजार के समीप खुंडियां थाना की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस घटना...

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा से ज्वालाजी मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। धवाला बाजार के समीप खुंडियां थाना की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में वाहन सवार सभी पुलिस कर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम किसी आधिकारिक कार्य से देहरा की ओर जा रही थी। जैसे ही वे धवाला बाजार से थोड़ी दूर पहुंचे, सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए पुलिस जीप के बिल्कुल आगे कट मार दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम में टक्कर से बचने के लिए चालक ने तत्काल ब्रेक लगाए, लेकिन वाहन फिसल गया और नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सड़क किनारे ढलान की ओर सरकती हुई पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

मची अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत बचाव के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ देर के लिए इस व्यस्त मार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ। बाद में देहरा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को सामान्य किया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से की गई ओवरटेकिंग बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए और नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!