Kangra: पिता के साथ घर जा रही 4 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2026 10:57 PM

3 youths arrested for attempting to kidnap child girl

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले जाच्छ क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने....

नूरपुर (ब्यूरो): पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले जाच्छ क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने 4 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि बच्ची के पिता मौके पर मौजूद थे और उनकी तत्परता के चलते यह अपहरण का प्रयास विफल हो गया।

जाच्छ निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि घटना 3 दिन पुरानी है। वह छुट्टी के बाद अपनी 4 वर्षीय बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें रोका। उनमें से एक युवक ने झपट्टा मारकर बच्ची को जबरन उठाने की कोशिश की। सुरेश कुमार ने तुरंत हरकत में आते हुए विरोध किया, जिसके चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।सुरेश कुमार ने समझदारी दिखाते हुए घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए और उसे पुलिस को सौंपा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। 

एसपी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत और सबूतों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बलविंदर निवासी धनेटी चरूड़ियां (नूरपुर), रोहित निवासी पंजाहड़ा (नूरपुर) और अभिषेक निवासी गांव टिपरी, डाकघर वनेट (चुवाड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि उनकी मंशा क्या थी और क्या वे किसी गिरोह से जुड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!