Kangra: व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था पतन की ओर जा रहा प्रदेश : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2024 09:01 PM

dharamshala  change  collapse

पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अब प्रदेश व्यवस्था पतन की ओर जा रहा है। दो वर्षों के कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश ने पहचान-सम्मान को खोया है।

धर्मशाला (विवेक): पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अब प्रदेश व्यवस्था पतन की ओर जा रहा है। दो वर्षों के कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश ने पहचान-सम्मान को खोया है। साथ ही विकास की दृष्टि से भी हिमाचल पीछे चला गया है। धर्मशाला में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान जयराम ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से आनन-फानन में लिए जा रहे फैसले मजाक बन रहे हैं। इन फैसलों को लेकर राज्य और राष्ट्र स्तर पर खिल्ली उड़ाई जा रही है, लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार इसको लेकर भी भाजपा पर सवाल उठा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही टैक्स का दौर चलाया। इसके तहत डीजल और बिजली की कीमतों सहित सीमैंट की कीमतों में बढ़ौतरी हुई। यही नहीं प्रदेश सरकार की

सीयू परिसर के लिए प्रदेश सरकार 30 करोड़ जमा नहीं करवा सकी
धर्मशाला में बनने वाले सीयू परिसर को लेकर जयराम ने बताया कि कैंपस को लेकर आज दिन तक प्रदेश सरकार 30 करोड़ रुपए जमा नहीं करवा सकी। इसके अलावा हिमकेयर को बंद करने पर प्रदेश को हुई 400 करोड़ रुपए की देनदारी का भी सरकार की ओर से भुगतान नहीं हो सका। अब सरकारी तौर पर भी मौजूदा सरकार की ओर से हिमकेयर बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से मीडिया के लोगों पर एफआईआर कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी अपाहिज बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ओर से शौचालय टैक्स लगाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि जब इस टैक्स का मजाक बना तो प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना वापस ले ली। इससे मौजूदा सरकार का झूठ बोलने का अंदाज आदत के रूप में जाना जा रहा हैै। प्रदेश सरकार विवि की पहचान को खत्म करना चाह रही है। हम इसका विरोध कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!