Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2023 10:43 PM
गगरेट के एक सरिया उद्योग पर डायरैक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटैलीजैंस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। डायरैक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी के अधिकारियों द्वारा सरिया उद्योग पर दबिश देने के बाद अब उक्त उद्योग के डिस्ट्रीब्यूटर पर भी कार्रवाई की गई।
गगरेट (बृज): गगरेट के एक सरिया उद्योग पर डायरैक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटैलीजैंस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। डायरैक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी के अधिकारियों द्वारा सरिया उद्योग पर दबिश देने के बाद अब उक्त उद्योग के डिस्ट्रीब्यूटर पर भी कार्रवाई की गई। रविवार को दिल्ली से फिर आई डीजीजीआई की टीम ने एक साथ गगरेट व मुबारिकपुर स्थित उक्त उद्योग के डिस्ट्रीब्यूटरों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दबिश देने के साथ उनके आवासों पर भी दबिश देकर रिकाॅर्ड हासिल करने का प्रयास किया।
दिल्ली में कागजी फर्मों के माध्यम से हुई स्क्रैप की बिक्री का भंडाफोड़ होने के बाद डीजीजीआई ने उन सभी ठिकानों पर दबिश दी, जहां-जहां स्क्रैप गया था। इसी कड़ी में गगरेट स्थित सरिया उद्योग भी डीजीजीआई की राडार पर आया। दिल्ली से आई टीम उद्योग व उद्योग के उच्चाधिकारियों के आवासों पर दबिश देकर जरूरी रिकाॅर्ड अपने साथ ले गई। इस दौरान टीम ने गवालथाई स्थित उद्योग व इस उद्योग के मालिकों के जालंधर स्थित आवास पर भी दबिश दी थी और रिकाॅर्ड के साथ-साथ उद्योग के कुछ अधिकारियों के मोबाइल फोन तक साथ ले गई थी।
पुख्ता सूत्रों की मानें तो उस रिकाॅर्ड से डीजीजीआई के हाथ कोई इतने बड़े सबूत नहीं लगे, जिनके सहारे सरिया उद्योग पर कार्रवाई की जा सके। यही वजह है कि अब डीजीजीआई की टीम ने बिना पूर्व सूचना दिए उद्योग के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पर कार्रवाई की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here