Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Feb, 2026 01:42 PM

देहरी (राहुल राणा) : एनएसयूआई (NSUI) इकाई देहरी के सदस्यों और राजकीय महाविद्यालय देहरी के वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। खिलाड़ियों ने विधायक को बताया कि राजकीय...
देहरी (राहुल राणा) : एनएसयूआई (NSUI) इकाई देहरी के सदस्यों और राजकीय महाविद्यालय देहरी के वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। खिलाड़ियों ने विधायक को बताया कि राजकीय महाविद्यालय देहरी की वॉटर स्पोर्ट्स टीम हर वर्ष इंटर-कॉलेज और इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करती है, लेकिन अभ्यास के लिए उनके पास अपनी बोट्स उपलब्ध नहीं हैं। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को जल्द ही प्रैक्टिस के लिए आवश्यक बोट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी।
खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि वॉटर स्पोर्ट्स कैंप के दौरान उन्हें अपने खर्च पर भाग लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी कैंप में शामिल नहीं हो पाते। विधायक ने इस समस्या का समाधान करते हुए कहा कि अब खिलाड़ियों के कैंप का खर्च कॉलेज प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा।

इस दौरान विधायक ने महाविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार की भी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही कॉलेज में बीबीए, बीसीए और बी.वोक (B.Voc) की कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को नए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का भरोसा भी दिलाया।