करसोग में बाइक सहित 150 मीटर गहरी खाई में गिरा सवार, मौके पर हुई मौत

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2021 11:38 PM

death of youth in bike accident

उपमंडल करसोग में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। करसोग-शिमला सड़क पर तत्तापानी के समीप यह हादसा हुआ बताया गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बृज लाल पुत्र धनी राम निवासी सनारली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते...

करसोग (यशपाल): उपमंडल करसोग में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। करसोग-शिमला सड़क पर तत्तापानी के समीप यह हादसा हुआ बताया गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बृज लाल पुत्र धनी राम निवासी सनारली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि युवक करसोग की तरफ आ रहा था तथा वह बाइक पर अकेला ही सफर कर रहा था। तत्तापानी के समीप कलंगार में अपनी बाइक से नियंत्रण खोते हुए बाइक सवार बाइक सहित खाई में लुढ़क गया।

तकरीबन 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मों का ताव न सहते हुए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को गहरी खाई से निकालने के बाद नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया गया। चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!