दिल्ली से घर आए बिजली बोर्ड के एक्सियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Edited By Vijay, Updated: 20 Mar, 2021 09:58 PM

death of xen of delhi electricity board

दिल्ली से अपने घर आए दिल्ली बिजली बोर्ड के एक्सियन की ऊना में संदेहास्पद मौत हो गई। वह अपने घर के बाथरूम में अचेतावस्था में मिले और अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऊना (विशाल): दिल्ली से अपने घर आए दिल्ली बिजली बोर्ड के एक्सियन की ऊना में संदेहास्पद मौत हो गई। वह अपने घर के बाथरूम में अचेतावस्था में मिले और अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके परिवार को सूचना दे दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार अतुल बेदी (54) दो दिन पहले अकेले ऊना के वार्ड नंबर-6 में अपने घर आए थे। यहां वह रह रहे थे और अपने घर के बाथरूम में बेहोश अवस्था में पाए गए। उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!