धर्मशाला में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, होटल के कमरे में मिला बेसुध; हार्ट अटैक की आशंका

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 06:10 PM

a tourist from delhi dies under suspicious circumstances in dharamshala

Kangra News: देवभूमि हिमाचल के धर्मशाला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक निजी होटल में ठहरे दिल्ली के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रारंभिक चिकित्सीय जांच में मौत की वजह 'साइलेंट हार्ट अटैक' बताई जा रही है। पुलिस...

Kangra News: देवभूमि हिमाचल के धर्मशाला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक निजी होटल में ठहरे दिल्ली के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रारंभिक चिकित्सीय जांच में मौत की वजह 'साइलेंट हार्ट अटैक' बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रात को दोनों ने किया था शराब का सेवन

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी सुरिंद्र पाल सिंह गहलोत के रूप में हुई है। सुरिंद्र पाल सिंह अपने एक मित्र के साथ जिला मुख्यालय स्थित होटल में रुका था। बताया जा रहा है कि रात को दोनों ने शराब का सेवन किया था। सुबह जब कमरे से काफी देर तक कोई हलचल या प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ। स्टाफ ने तुरंत पुलिस और प्रबंधन को सूचित किया, जिसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया और युवक को बेसुध पाया गया। उन्हें तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

कांगड़ा के एएसपी (ASP) बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी भी प्रकार की साजिश या संदेह की आशंका व्यक्त नहीं की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक हो सकती है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!