दौलतपुर चौक-गगरेट रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौ/त

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2024 05:27 PM

death of woman in road accident

दौलतपुर चौक-गगरेट रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दंपति सहित गाय की मौत हो गई। मृतक दंपति की पहचान विक्रम सिंह (55) व वंदना (52) के रूप में की गई है।

दौलतपुर चौक/नंगल जरियाला (रोहित/दीपक): दौलतपुर चौक-गगरेट रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दंपति सहित गाय की मौत हो गई। मृतक दंपति की पहचान विक्रम सिंह (55) व वंदना (52) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक-गगरेट मुख्य मार्ग पर एक कार-बाइक और एक गाय की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार वंदना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका पति विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दौलतपुर चौक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। इसके बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया है। इस हादसे में गाड़ी चालक को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार कार चालक रजत कुमार पुत्र सुभाष चंद गगरेट से दौलतपुर चौक की तरफ आ रहा था तो बाइक चालक विक्रम सिंह अपनी पत्नी वंदना के साथ ढोलवाहा (पंजाब) से अपनी जठेरी माथा टेकने गगरेट जा रहे थे। जब वाहन अम्बेदकर भवन के समीप पहुंचे तो गाय, कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक एवं महिला सड़क से नीचे  गिर गए जबकि कार भी लुढ़क गई।  मौके पर पहुंची पुलिस कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है कि किससे कौन टकराया। एसआई अजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार दंपित की मौत हो गई है जबकि कार चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामला दर्ज हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!