टांडा मैडीकल कॉलेज में Scrub Typhus से महिला की मौत, 8 नए मामले आए सामने

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2019 08:56 PM

death of woman due to scrub typhus

टांडा मैडीकल कॉलेज में बुधवार को स्क्रब टाइफस से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। मृतका नूरपुर क्षेत्र से संबंध रखती थी और बीते कई दिन से अस्पताल में उपचाराधीन थी। अस्पताल में स्क्रब टाइफस से पीड़ित रोगियों का आंकड़ा 206 तक पहुंच गया है।

कांगड़ा (किशोर): टांडा मैडीकल कॉलेज में बुधवार को स्क्रब टाइफस से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। मृतका नूरपुर क्षेत्र से संबंध रखती थी और बीते कई दिन से अस्पताल में उपचाराधीन थी। अस्पताल में स्क्रब टाइफस से पीड़ित रोगियों का आंकड़ा 206 तक पहुंच गया है। अस्पताल में बुधवार को 8 नए मरीज भर्ती हुए, जिनमें 6 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा, चम्बा और हमीरपुर से 2-2 महिलाएं और पंजाब के तलवाड़ा व जिला कांगड़ा के 2 पुरुष मरीजों में स्क्रब टाइफस के लक्षण सामने आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि स्क्रब टाइफस की बीमारी अधिकतर बरसात में फैलती है। इस बार बरसात का मौसम लंबा खिंचने के कारण इस रोग से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। टांडा मैडीकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने स्क्रब टाइफस से एक महिला की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि टांडा में इस बीमारी से पीड़ित 8 नए मरीज भर्ती हुए हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!