चम्बा के सजायाफ्ता कैदी की टांडा अस्पताल में मौत, जानिए किस मामले में काट रहा था सजा

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2021 10:22 PM

death of prisoner in tanda medical college

चम्बा जिले के सजायाफ्ता कैदी की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक चम्बा डीएसपी सिंघा ने बताया कि रिंका राम (62) निवासी सिमनी तहसील सलूणी को 2010 में भारी मात्रा में चरस के साथ पकड़ा गया था तथा अदालत ने...

कांगड़ा (कालड़ा): चम्बा जिले के सजायाफ्ता कैदी की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक चम्बा डीएसपी सिंघा ने बताया कि रिंका राम (62) निवासी सिमनी तहसील सलूणी को 2010 में भारी मात्रा में चरस के साथ पकड़ा गया था तथा अदालत ने वर्ष 2011 में उसे 10 साल की सजा व 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। वह अपनी 10 साल की सजा पूरी कर चुका था परंतु 1 लाख जुर्माना अदा न करने पर 1 साल की अतिरिक्त सजा काट रहा था। 3 मई को तबीयत खराब होने पर उसे टांडा अस्पताल भेजा गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार शव का पोस्टमार्टम मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा व इसकी पूरी जांच मैजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!