हिमाचल ने खोया एक और जांबाज, ITBP जवान की इलाहाबाद में मौत

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2020 10:51 AM

death of itbp soldier in allahabad

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की पंचायत सधोट के गांव बनाली निवासी आईटीबीपी जवान राजेश ठाकुर की वीरवार सुबह मौत हो गई। राजेश ठाकुर (48) इलाहाबाद में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वीरवार सुबह पीटी के दौरान उन्हें एकाएक चक्कर आया और वह...

सरकाघाट (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की पंचायत सधोट के गांव बनाली निवासी आईटीबीपी जवान राजेश ठाकुर की वीरवार सुबह मौत हो गई। राजेश ठाकुर (48) इलाहाबाद में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वीरवार सुबह पीटी के दौरान उन्हें एकाएक चक्कर आया और वह बेहोश हो गए। जांच करने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आईटीबीपी जवान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है। राजेश के पिता संत राम ठाकुर भी आईटीबीपी से डिप्टी कमांडैंट पद से रिटायर हुए हैं। राजेश ठाकुर अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व बेटी छोड़ गए हैं। राजेश का पार्शिव शरीर शुक्रवार को 2 बजे के लगभग पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!