मनाली घुमने आई विदेशी महिला के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2020 01:29 PM

death of foreigner woman due to heart attack

दोस्तों के साथ मलेशिया से मनाली घूमने आई एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विदेशी महिला की पहचान वनाएस (55) पुत्री वादीवेलो निवासी 657 लोट 10436 बी बाथ-5, जालान साहब नंदराय 41,000 क्लेंग सेलागोर डेरिल इशान मलेशिया के रूप में हुई है।

कुल्लू (दिलीप): दोस्तों के साथ मलेशिया से मनाली घूमने आई एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विदेशी महिला की पहचान वनाएस (55) पुत्री वादीवेलो निवासी 657 लोट 10436 बी बाथ-5, जालान साहब नंदराय 41,000 क्लेंग सेलागोर डेरिल इशान मलेशिया के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल मनाली से थाना पर दूरभाष द्वारा सूचना मिली कि एक महिला को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया है। पुलिस अधिकारी विजय कुमार अन्य सहयोगी कर्मचारियों सहित सिविल अस्पताल मनाली पहुंचे।

विदेशी महिला 27 जनवरी को 4 पुरुष व 15 महिलाओं के साथ घूमने के लिए मलेशिया से मनाली आई थी। सभी विक्टरी रिसोर्ट कन्याल में ठहरे हुए थे। बुधवार को सभी ने सुबह 4 बजे अमृतसर के लिए जाना था। इस दौरान महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस कारण उसे साथियों द्वारा अस्पताल लाया गया, जहां महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

अकसर बाहरी क्षेत्र से आए लोगों की ज्यादा ठंड के कारण हिल्स स्टेशन में तबीयत खराब हो जाती है और कई बार यह मौत का कारण भी बन जाती है। बर्फबारी के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!