दर्दनाक हादसा : बद्दी में बाइक चालक पर चढ़ गया ट्रक का टायर, हुई मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2024 05:05 PM

death of bike rider in road accident

थाना बद्दी के तहत तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक आयूब अली उर्फ समीर पुत्र दिलशाद अली निवासी बंदायू उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। जानकारी के बद्दी के लालबत्ती चौक से एक बाइक बरोटीवाला की ओर जा रही थी।

बीबीएन (ठाकुर): थाना बद्दी के तहत तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक आयूब अली उर्फ समीर पुत्र दिलशाद अली निवासी बंदायू उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। जानकारी के बद्दी के लालबत्ती चौक से एक बाइक बरोटीवाला की ओर जा रही थी। उसके पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत चालक गिर गया और ट्रक का अगला टायर बाइक सवार के ऊपर चढ़ गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक को सीएचसी बद्दी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!