कुल्लू में हादसा : बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2021 01:50 PM

death of bike rider in road accident

जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर हुए एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शांगरी बाग के समीप हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चालक की पहचान सतपाल पुत्र नूतन ठाकुर निवासी गांव बाशिंग, डाकघर बबेली व जिला कुल्लू...

कुल्लू (ब्यूरो): जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर हुए एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शांगरी बाग के समीप हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चालक की पहचान सतपाल पुत्र नूतन ठाकुर निवासी गांव बाशिंग, डाकघर बबेली व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतपाल बाइक (एचपी 34सी-5272) पर सवार होकर जीया की तरफ जा रहा था।

बाइक लेकर वह जैसे ही शांगरी बाग के समीप पहुंचा तो अचानक उसने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं हादसे को लेकर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!