Himachal: चम्बा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; 3 घराें के बुझे चिराग

Edited By Vijay, Updated: 08 Jan, 2026 11:28 AM

death of 3 youths in road accident

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। बुधवार देर रात चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई।

तीसा/चम्बा (सुभान दीन): हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। बुधवार देर रात चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। इस दुर्घटना ने एक ही झटके में 3 परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक बोलेरो कैंपर (HP 73A-6397) चम्बा से तीसा की ओर जा रही थी। गाड़ी जैसे ही गुणु नाला के समीप पहुंची ताे चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क से फिसलते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चम्बा सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया। दुर्भाग्यवश, एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल 2 अन्य युवकों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक कम उम्र के थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान  तारो चंद (22) पुत्र जगदीश निवासी गांव दवारी (चांजू), थान सिंह उर्फ सन्नी (19) पुत्र लेख राज, निवासी गांव सुमरा, (देहरा) और बालो (17) पुत्र खेती राम निवासी गांव पुंदरोडी (चांजू) के रूप में की है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के असल कारणों की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!