कॉलेज की कैंटीन में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2022 10:58 PM

deadbody of youth found hanging in college canteen

पुलिस थाना सदर के तहत आने वाले शिवा काॅलेज चांदपुर की कैंटीन में कार्यरत एक युवक का शव शुक्रवार को कैंटीन की छत में लगे पंखे से लटका मिला। युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र स्व. सरवन कुमार निवासी गांव भदरोग डाकखाना नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

बिलासपुर (संतोष): पुलिस थाना सदर के तहत आने वाले शिवा काॅलेज चांदपुर की कैंटीन में कार्यरत एक युवक का शव शुक्रवार को कैंटीन की छत में लगे पंखे से लटका मिला। युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र स्व. सरवन कुमार निवासी गांव भदरोग डाकखाना नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात्रि को कैंटीन बंद होने तक युवक ने वहां काम किया। अनुमान है कि कैंटीन बंद होने के बाद देर रात्रि युवक ने चुनरी के साथ पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को सुबह किसी ने पंखे से लटका देखा तो इसकी जानकारी काॅलेज प्रबंधन को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों, काॅलेज प्रशासन व संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। उसी के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!