पेड़ पर लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2020 09:53 PM

deadbody of unknown woman found hanging on tree

ऊना जिला के तहत आते गांव लाम में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा जांच शुरू कर दी है।

ऊना (विशाल): ऊना जिला के तहत आते गांव लाम में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाम गांव में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। महिला की उम्र 30 से 35 साल की प्रतीत हो रही है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!