Edited By Vijay, Updated: 11 Aug, 2023 12:29 AM

सिरमौरी ताल की घटना में सबसे दुखद पहलू यह रहा कि इस हादसे की चपेट में विनोद कुमार के 2 मासूम बच्चे भी आ गए। इनमें से विनोद की 8 वर्षीय बेटी दीपिका का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि दीपिका का 10 वर्षीय भाई नितेश अब भी लापता है।
पांवटा साहिब (संजय): सिरमौरी ताल की घटना में सबसे दुखद पहलू यह रहा कि इस हादसे की चपेट में विनोद कुमार के 2 मासूम बच्चे भी आ गए। इनमें से विनोद की 8 वर्षीय बेटी दीपिका का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि दीपिका का 10 वर्षीय भाई नितेश अब भी लापता है। मासूम बच्चों के साथ हुए इस हादसे के बाद न केवल क्षेत्रवासी गमगीन हैं बल्कि उनके स्कूल के अध्यापकों व अन्य बच्चों में भी शोक की लहर है। मलबे की चपेट में आए दोनों भाई-बहन पढ़ाई में भी अव्वल थे। स्कूल की अध्यापिका सीमा ठाकुर ने बताया कि 10 वर्षीय नितेश पांचवीं कक्षा और उसकी 8 वर्षीय बहन दीपिका चौथी कक्षा में पढ़ती थी। दोनों भाई-बहन को पढ़ाई का बहुत शौक था। वे हमेशा पढ़ाई में अव्वल रहते थे। सभी स्टाफ को उनसे बहुत लगाव था। दीपिका की मौत और नितेश के अब भी लापता होने की खबर सुनकर पूरा स्कूल स्टाफ व बच्चे शोकाकुल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here